
भारत व बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन,बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पेवेलियन
इतने रनो पर उडे 5 विकेट
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): भारत व बांग्लादेश पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी मे 404 रन बनाए हैं। जवाब में बांग्लादेश ने 28 ओवर मे 5 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं। कुलदीप ने अपनी पहली ही गेंद पर शाकिब अल हसन (3) को आउट किया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन और उमेश यादव और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया है। सिराज ने बांग्लादेश की पारी की पहली ही गेंद पर नजमुल हसन शान्तो (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई थी। यासिर अली (4 रन) को उमेश यादव ने बोल्ड किया। सिराज ने लिटन दास (24) और जाकिर हसन (20) के विकेट भी लिए।























