
भारतीय क्रिकेट प्रे्रमियों मे छाया गम, इंडियन प्रीमियर लीग मे यह गेंदबाज नही खेलेगा
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके सभी चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आई है। एंकल सर्जरी के चलते वह अब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां संस्करण नहीं खेलेंगे। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बायें टखने (अकिलीज़ टेंडन) का सफल ऑपरेशन हुआ है जिसके कारण वह अगले महीने से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे। इस कारण से वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप से भी बाहर रह सकते हैं।
इस 33 वर्षीय गेंदबाज ने पिछले साल वनडे विश्व कप में भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने भारत की तरफ से अपना अंतिम मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल के रूप में खेला था। उनका सोमवार को लंदन में ऑपरेशन किया गया। शमी को फिट होने में तीन महीने का समय लग जाएगा। इस कारण वह खेल 22 मार्च से 26 मई तक होने वाले आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।





















