
भारतीय क्रिकेट टीम का यह तेज गेंदबाज बंधा शादी के बंधन मे
गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ लिए सात फेरे
चंडीगढ,24 नवंबर (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर सैनी इसकी जानकारी दी. हालांकि शादी के वेन्यु की की जानकारी सामने नहीं आई है. शादी के दौरान सैनी ने सफेद रंग की शेरवानी और उनकी पत्नी स्वाति ने सफेद कलर का लहंगा पहना हुआ था।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सैनी ने लिखा, ‘आपके साथ बिताया गया हर दिन प्यार का दिन है. हमने आज हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला लिया है. हम अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। कपल ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की है। शादी में नवदीप ने जहां सफेद शेरवानी और सर पर पिंक पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, व्हाइट कलर के लहंगे में दुल्हन बनी स्वाति काफी खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें, स्वाती एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं। स्वाति पहले एयर होस्टेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। स्वाति का अपना एक यू्यूब चैनल है। उन्होंने अपने यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो अपलोड किए हैं जिनमें वह ट्रैवलिंग, स्किन केयर रूटीन और केबिन क्रू के बारे में बात करती नजर आई हैं।























