भारतीय क्रिकेटर राहुल व बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस तारिख को बंधेगे शादी के बंधन मे
चंडीगढ, 12 जनवरी (विश्ववार्ता) बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय टीम के क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। पता चला है कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत समेत कई अन्य रस्में होंगी। लेकिन इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग शामिल होंगे।