
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने किसान इंसाफ महापंचायत को किया स्थगित
चंडीगढ, 3 सिंतबर (विश्ववार्ता) कल यानि की 4 सितंबर को किसानों की केंद्र सरकार के साथ बैठक होगी, जिसमें सरकार से राहत पैकेज की मांग की जाएगी। अंबाला सिटी की नई अनाजमंडी में 23 अगस्त से धरने पर बैठे किसान भी उठ गए हैं। हरियाणा सरकार की तरफ से एसडीएम सिटी दर्शन सिंह व डीएसपी अर्शदीप सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों को उनकी तीनों मांगों को पूरा करने का सरकार की तरफ से आश्वासन दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने 5 सितंबर को होने वाली किसान इंसाफ महापंचायत को स्थगित कर दिया है।























