
भारतीय किसान यूनियन में अब बड़े बवाल के साथ बगावत भी शुरू
राकेश टिकैत को हटाने के साथ ही साथ राजेश सिंह चौहान को नया अध्यक्ष चुना
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) भारतीय किसान यूनियन में अब बड़ा बवाल के साथ बगावत भी शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन में एक और फाड़ होने से महेन्द्र सिंह टिकैत के बेटों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्र ेंस में कहा कि राकेश टिकैत तथा नरेश टिकैत राजनीति से प्रेरित हैं। हम किसी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ेंगे। भारतीय किसान यूनियन की महेन्द्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्य तिथि पर आयोजित बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का गठन किया गया है। इनका दावा है कि यह ही असली भारतीय किसान यूनियन है और हमने नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटाने के साथ ही राकेश टिकैत को प्रवक्ता पद से हटाने के साथ ही साथ फतेहपुर के राजेश सिंह चौहान को नया अध्यक्ष चुना है






















