
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान चंडीगढ़ के लिए करेगे कूच
चंडीगढ़ पंचकूला सीमा पर किसानों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता): भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान पंचकूला के गुरुदुरा श्री नाडा साहिब से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है। दूसरी ओर चंडीगढ़ पंचकूला सीमा पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए है। किसानों के मालिकाना हक की मांग को लेकर हरियाणा विधानसभा तरफ कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में पांच विभिन्न किसान यूनियन शामिल हो रहे है। जुमला मलकान, मुश्तरका मलकान, शामलात देह,ढोलीधार, बूटमिदार,आबादकार व अन्य काश्तकारों के हकों व कर्ज माफी, भूमि सशोधन बिल, फसलों को खराबी, मुआवजे व अन्य मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।





















