
भारतीय किसान यूनियन का बड़ा ऐलान , आज से हरियाणा के टोल भी किए जाएंगे फ्री…
ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी एलान
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। वहीं अब किसान अंदोलन को ओर मजबूत बनाने के लिए अब भारतीय किसान यूनियन ने बड़ा फैसला लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी ने ऐलान किया है कि कल से 3 घंटे हरियाणा के भी टोल फ्री कर दिए जाएंगे। वहीं 17 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 16 तारीख को ‘भारत बंद’ का ऐलान करते हुए कहा कि हमारा फैसला कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकारों का व्यवहार नहीं बदला तो 18 तारीख को लुधियाना में दोबारा बैठक करके भाजपा के खिलाफ सख्त रणनीति अपनाई जाएगी।
उधर,किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।
हरियाणा की ओर से सक्रिय भूमिका निभाने वाले गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व वाले गुट भाकियू चढ़ूनी ने भी आपात बैठक कर बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेशभर के टोल प्लाजा फ्री कराए जाने का एलान किया है। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा।
इसके बाद रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर सभी संगठरनों, खाप पंचायतों व अन्य संगठनों की अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी। ये फैसला गुरुवार को गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में बुलाई गई आपात बैठक में लिया गया है।
आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे तो वहीं अगले दिन शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। यह आंदोलन हरियाणा के साथ-साथ चढ़ूनी गुट से जुड़े दूसरे राज्यों के किसान भी अपने-अपने स्तर पर उसी अनुसार चलाएंगे।
यहीं नहीं अगले दिन रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर प्रदेश व देश के सभी किसान संगठनों, खाप पंचायतों व सरपंच एसोसिएशन से लेकर अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होगी, जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
यह फैसला भाकियू चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में लिया गया। इससे पहले गांव चढ़ूनी में ही करीब तीन घंटे तक चली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों ने किसानों की मांगों से लेकर अब तक चलाए गए आंदोलन व प्रशासन एवं सरकार की ओर से की गई कार्रवाई पर गहन मंथन किया गया।





















