
भाजपा हाईकमान ने पंजाब मे इन 6 नेताओं को दी अहम जिम्मेदारियां
पढिये किन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारियां
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव ज्यो ज्यो नजदीक आ रहे है सभी पार्टियों अपने कुनबे को मजबूत करने मे लग गई हेै और राज्यो मे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार की मंजूरी के बाद पंजाब भाजपा में नई नियुक्तियां की गई है 6 नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें 3 वाइस प्रैजीडैंट व 3 को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है।
वाइस प्रैजीडैंट में इंद्रइकबाल सिंह अटवाल, जतिंद्र मित्तल व मोहिंद्र कौर जोश के नाम शामिल है, जबकि तीन अन्य नेताओं राजिंद्र भंडारी, अरविंद खन्ना व सुंदर शाम अरोड़ा को भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाया गया है। दरअसल पिछले दिनों कुछ भाजपा नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद से ये पद खाली चल रहे थे। इसी के चलते इन पदों पर उक्त नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं। जिन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं, उनके नामों की लिस्ट निम्न है।






















