
भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति मे पंजाब के इस नेता को जेपी नडड़ा ने दी बडी जिम्मेवारी
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हेतु कई नियुक्तियां की हैं। जिनमें भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा का नाम भी शामिल है। जि़क्रयोग्य है कि अभी हाल ही में अश्वनी शर्मा ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है और उनकी जगह भाजपा हाईकमान ने इस पद की जि़म्मेदारी सुनील जाखड़ को सौंपी है।






















