
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबाला में अटल कैंसर केयर केंद्र की शुरुआत
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अंबाल में अटल कैंसर केयर केंद्र की शुरुआत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच सफर कर अंबाला पहुंचे। अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में स्थापित किए गए टैरटियेरी केयर कैंसर सैंटर यानि अटल कैंसर केयर केंद्र 72 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया है।























