
भाजपा मे शामिल होने के बाद जाखड के घर के सामने सडक निर्माण कार्य शुरू
पढिये खबर
चंडीगढ 20 मई (विश्व वार्ता) कांग्रेस को अलविदा कर पंजाब कांगे्रस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड अब भाजपा मे शामिल हो गये है। जाखड के भाजपा मे शामिल होने के तुंरत बाद ही पंचकूला मे जाखड के घर के सामने सडक़ निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के लिए बतां दे कि सुनील जाखड़ सेक्टर-6 के मकान नंबर 213 में रहते हैं। सडक़ निर्माण का निरीक्षण करने महापौर कुलभूषण गोयल पहुंचे।






















