
भाजपा ने हरियाणा मे राज्यसभा चुनाव को लेकर इस केंद्रीय मंत्री को किया प्रभारी नियुक्त
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से राजस्थान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के लिए जी किशन रेड्डी और महाराष्ट्र के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को प्रभारी नियुक्त किया गया।





















