
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में आज होगी सुनवाई
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता):भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा की मापूसा कोर्ट में आज पहली बार सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू होगी। सोनाली के परिजनों ने केस लड़ने के लिए दो वकील किए हैं। 22 नवंबर को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने गोवा के मापूसा अदालत में पीए सुधीर सांगवान के अलावा सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी।























