
भाजपा नेता सोनाली फोगाट अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति
सोनाली फोगाट जानिए कौन होगा वारिस ?
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता) हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट अब नहीं रहीं। भाजपा नेता एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की करीब 110 करोड़ की संपत्ति है। अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा होंगी ताऊ कुलदीप फोगाट के अनुसार सोनाली के नाम पर उसके पति संजय के हिस्से की करीब 13 एकड़ जमीन है। वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिजॉर्ट बना है। संत नगर में करीब तीन करोड़ का आवास व दुकानें हैं। सोनाली के पास स्कॉर्पियो सहित तीन गाड़ियां हैं।























