

भाजपा नेता तजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत
चंडीगढ, 8 मई (विश्व वार्ता): पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में देर रात हुई सुनवाई के बाद भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को राहत मिल गई है. हाईकोर्ट ने देर रात हुई सुनवाई के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर 10 मई यानी मंगलवार तक रोक लगा दी है




















