चंडीगढ 23 जुलाई, (विश्ववार्ता): रोहतक में आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड की ताजपोशी दौरान पुलिस से परेशान एक व्यक्ति ने अपने दोनों पैरों की नसें काट ली उसके पास सुसाइड नोट भी था। दरअसल, इसने पुलिसकर्मियों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। उसी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर अब सीएम के कार्यक्रम में ऐसा किया है। उसका कहना था कि वह सुसाइड करना चाहता है। उसका कोई काम नहीं किया गया। उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजवीर ने दो डीएसपी और एसडीएम पर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि रोहतक के कंसाला में रहने वाले राजवीर पुत्र हवा सिंह का नशा मुक्ति केंद्र था। कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि इस केंद्र में नशा करवाया जाता है। पुलिस ने कुछ लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। राजवीर का आरोप है था कि इस मामले को खारिज करवाने के लिए उसने पुलिसकर्मी को पैसे दिए थे। इसके बाद भी मामला खारिज नहीं हुआ। इससे उसका काम चौपट हो गया।
एक तरफ तो नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की ताजपोशी के दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम चल रहा था और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भाषण दे रहे थे। इसी दौरान राजवीर ने दोनों पैरों की नसें काट ली। वह आवाज लगा-लागकर लोगों को इक_ा करने लगा और भ्रष्टाचार के आरोप लगाने लगा। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। काफी देर तक पुलिसकर्मी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे लेकिन जब एंबुलेंस नहीं दिखाई दी तो वे पुलिस पीसीआर में बैठाकर राजवीर को रोहतक पीजीआई ले गए
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...