
भाखड़ा नहर में डूबे बच्चे की लाश मिलने से परिवार मे मचा हडकंप, इलाके मे शोक की लहर दौडी
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता)- स्थानीय भाखड़ा नहर में डूबे बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। गत दिवस भाखड़ा नहर में 10वीं कक्षा के बच्चे डूब जाने की सूचना मिली थी जिसके शव काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह आज जाकर मिला है। जानकारी के अनुसार आज भोले शंकर डायवर्ज क्लब के गोताखोरों ने शव को बरामद कर लिया है और परिवार को सौंप दिया गया है। जिक्रयोग है कि मृत बच्चा अकांशु जो कि 14 वर्ष का था जिसकी पहचान बाबू सिंह कालोनी निवासी के रूप में हुई। अकांशु भाखड़ा में पानी कम होने पर सिक्के उठाने के लिए उतरा था, जिस कारण वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।





















