भगौड़े अपराधियों विरुद्ध कपूरथला पुलिस के अभियान को मिली सफलता
चार महीनों दौरान 113 भगौड़े अपराधी काबू करोड़ से ज़्यादा की जायदाद अटैच
विभाग की अधिकारित वैबसाईट पर सूची प्रसारित

कपूरथला,12 मई( विश्व वार्ता) -कपूरथला पुलिस की तरफ से गंभीर अपराधों के मामलों में नामज़द भगौड़े अपराधियों को काबू करन के लिए शुरु किए गए अभियान में पिछले चार महीनों दौरान शानदार सफलता मिली है।
चार महीनों दौरान 113 भगौड़े अपराधियों को गिरफ़्तार करने के इलावा अलग -अलग मामलों में अपराधियों की 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा की जायदाद को अदालतों के द्वारा अटेच करवाया गया है।
एस एस पी कपूरथला श्रीमती कंवरदीप कौर ने बताया कि कपूरथला पुलिस की तरफ से नशा तस्करी, कत्ल,धोखाधड़ी, बलात्कार आदि जैसे गंभीर अपराधों में नामज़द भगौड़ों को काबू करने के लिए विशेष योजनाबंदी की गई, जिसके अंतर्गत एस पी ( जांच) श्री विशालजीत सिंह और डी.एस.पी श्री सरबजीत राय के नेतृत्व में अलग – अलग टीमों का गठन करके भगौड़ों को काबू करने का अभियान शुरू किया गया।
उन्होनें बताया कि जनवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक ज़िले में कुल 113 भगौड़ों को सी.आर.पी.सी की अलग अलग धाराओं के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि इन अपराधियों पर कानूनी शिकंजा और कसने के लिए 17 भगौड़ों की 5 करोड़ रुपए से ज़्यादा की चल और अचल जायदाद अलग – अलग अदालतों के द्वारा मामलों में अटेच करवाई गई है।
इसमें सदर पुलिस स्टेशन कपूरथला की तरफ से 3.61 करोड़,सदर पुलिस स्टेशन फगवाड़ा की तरफ से 79.31 लाख,पुलिस स्टेशन बेगोवाल की तरफ से 35.30 लाख,पुलिस स्टेशन भुलत्थ की तरफ से 22.41 लाख,पुलिस स्टेशन तलवंडी चौधरियों की तरफ से 2लाख और पुलिस स्टेशन फत्तूढिंगा की तरफ से 32 हज़ार रुपए की जायदाद अटेच करवाई गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला पुलिस की तरफ से अपनी अधिकारित वैबसाईट पर भगौड़े अपराधियों की सूची प्रसारित की गई है।
उन्होनें कहा कि ज़िला पुलिस की तरफ से आने वाले दिनों दौरान भगौड़े अपराधियों विरुद्ध अभियान को और तेज़ किया जायेगा जिससे अमन और कानून की व्यवस्था को और मज़बूत किया जा सके।






















