
भगवंत मान ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
कहा ”मैं पंजाब की नई जिम्मेदारी के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद करता हूं
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुने गए भगवंत मान ने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर लोकसभा स्पीकर को इस्तीफा सौंपा। भगवंत मान ने कहा, ”मैं पंजाब की नई जिम्मेदारी के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि एक और आवाज संसद में गूंजेगी।” संसद भवन पहुंचते ही भगवंत मान को सांसदों ने बधाई दी और नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी। मान 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए थे। मान को इस बार धूरी सीट से विधायक चुना गया है।























