
भगवंत मान का एक और बड़ा एलान
पंजाब में भी अब दिल्ली की तर्ज पर डोर टू डोर राशन की होगी डिलीवरी
चंडीगढ़, 28 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज एक और बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर ही डोर टू डोर राशन डिलीवरी का एलान किया है। हालांकि यह व्यवस्था वैकल्पिक है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी गरीब लोगों को अपना राशन लेने की खातिर लाइनों में लगना पड़ता है।
आज़ादी के 75 साल बाद भी हमारे लोग कतारों में खड़े हैं। आज हम ये सिस्टम बदलने जा रहे हैं।
अब हमारी बुजुर्ग माताओं को राशन के लिए घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। किसी को अपनी दिहाड़ी नहीं छोड़नी पड़ेगी।
आज मैंने फैसला लिया है कि आपकी सरकार आपके घर राशन पहुंचाएगी। pic.twitter.com/GxgCcCDfPw
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2022






















