ब्लॉगर भाना सिद्धू को मोहाली कोर्ट से मिली जमानत
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) भाना सिद्धू को सोमवार को मोहाली कोर्ट से जमानत मिल गई है। ब्लॉगर भाना सिद्धू के खिलाफ मोहाली थाने में दर्ज मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। बता दें कि ब्लॉगर भाना सिद्धू के खिलाफ मोहाली की एक इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने जबरन वसूली और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था, जिसे मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने सिद्धू को जेल भेज दिया था।
बता दें कि व्लॉगर भाना सिद्धू पर मोहाली स्थित एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक से जबरन वसूली और डराने-धमकाने के आरोप लगे थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किया था।























