
ब्रेकिंग न्यूज
सिख श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात! जयकारों के बीच पंजाब से रवाना हुई ‘गुरु कृपा यात्रा’
चंडीगढ़ 10 अप्रैल (विश्व वार्ता) ‘गुरु कृपा यात्रा’ रेलगाड़ी अमृतसर रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई जिससे सिख श्रद्धालुओं मे खुशी की लहर दौड गई है। सिख धर्म के 2 महत्वपूर्ण तख्तों सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ और श्री हरमंदिर साहिब जी पटना को जोडऩे वाली यह पहली ट्रेन है। इस यात्रा में बीदर का पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब भी शामिल होगा।
रेल प्रबंधक ऑप्रेशन बी.पी सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शुभम कुमार, पी.आर.ओ. राजेश खरे, आर.के. रामा व फिरोजपुर मंडल और आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकारियों की उपस्थिति में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में उत्साह पाया गया और पूरा रेलवे स्टेशन ‘बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ के जयकारों बीच गूंजता रहा।इस रेलगाड़ी में स्लीपर श्रेणी के कुल 9 कोच व थर्ड ए.सी. और सैकेंड ए.सी. का 1-1 कोच का प्रावधान किया गया है।





















