

ब्रेकिंग न्यूज: यूपी मे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला
घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।






















