
ब्रेकिंग न्यूज: पुरानी शराब नीति पर लौटी केजरीवाल सरकार
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार की आम आदमी पार्टी सरकार फिर से पुरानी शराब नीति पर लौट आई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बात का ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से पुरानी आबकारी नीति वापस से लागू हो जाएगी. नई आबकारी नीति के क्रियान्वयन की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की उपराज्यपाल की सिफारिश के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शराब की खुदरा बिक्री की पुरानी व्यवस्था पर लौटने का फैसला किया है.






















