
ब्रेकिंग न्यूज: पंजाब मे इस नेता का बेटा चढा पुलिस के हत्थे, किया गिरफ्तार
पढिये क्या है मामला
चंडीगढ़,18 नवंबर (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला लुधियाना में भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल के बेटे उदय राज सिंह को थाना फोकल पॉइंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उदय राज को लुधियाना मे एटीएम से छेड़छाड़ के मामले में नामजद किया है। पुलिस की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों की पहचान की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब उदय को पकडऩे गई थी तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इस मामले को लेकर नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि उदयराज सिंह को इन हरकतों से परेशान होकर वर्ष 2015 में उन्होंने उदयराज सिंह व अपनी पत्नी जसवीर कौर को बेदखल कर दिया था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























