
ब्रेकिंग न्यूज
पंजाब के इस जिले मे तुंरत प्रभाव से डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार इन स्कूलों में 7 दिनों की छुट्टी के दिए आदेश
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पिछले कुछ दिनों के दौरान पंजाब के जैतो उपमंडल के दो निजी स्कूलों मजिनमे एलायंस इंटरनेशनल स्कूल और शिवालिक किड्स स्कूल में संक्रामक रोग चिकन पॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन स्कूलों में 7 दिनों की छुट्टी के आदेश दिए।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को इस संबंध में सतर्क रहने का आदेश दिया गया है और इस बीमारी से प्रभावित बच्चों को अलग करने और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।























