
ब्रेकिंग न्यूज:चंडीगढ़ के एलांते माल में खाने में निकला काकरोच
जमकर हुआ हंगामा
चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ शहर नेक्सस एलांते मॉल से बडी खबर आ रही है जहां बने नी हाओ रेस्टोरेंट के फ्राइड राइस में कॉकरोच मिलने से हडकंप मच गया है। मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस और चंडीगढ़ प्रशासन की फूड सेफ्टी अफसर भी पहुंचीं। ग्राहक अनिल कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई। मिली जानकारी अनुसार ग्राहक अनिल कुमार अपने परिवार के साथ नी हाओ फूड प्वाइंट पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने राइस मंचूरियन आर्डर किया था। वह राइस मंचूरियन खा ही रहे थे कि उनकी प्लेट में से एक काकरोच निकला। मौके पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने फूड प्वाइंट पहुंचकर फ्राइड राइस मंचूरियन के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।























