ब्रिटेनः बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता)ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पार्टीगेट कांड पर संसदीय समिति की जांच रिपोर्ट आने के बाद संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को चौंका दिया है विशेषाधिकार समिति से मामले पर गोपनीय पत्र मिलने के बाद जॉनसन ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की। जॉनसन ने संसदीय समिति पर उन्हें संसद से बेदखल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि समिति ने अभी तक एक भी सबूत पेश नहीं किया है कि मैंने जानबूझकर या लापरवाही से संसद को गुमराह किया।