बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह का लाइव शो आज चंडीगढ मे
चंडीगढ़ पुलिस नेे जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह आज ानिवार 4 नवंबर चंड़ीगढ़ के सेक्टर 34 के प्रदर्शनी ग्राउंड में अपना लाइव कांसर्ट करेंगे जिसके लिए चंड़ीगढ़ की यातायात पुलिस ने शो को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है पुलिस ने इसके लिए एक रूट प्लैन तैयार किया है।
चंड़ीगढ़ प्रशासन द्वारा शो को हर स्तर पर मंजूरी दे दी गई है शो में 10 हजार तक दर्शक शामिल हो सकते हैं। दर्शकों की गाडिय़ों की पार्किंग उनकी शो टिकट के हिसाब से होगी जिसकी डीटेल टिकट में स्पष्ट दी गई है। टिकट के हिसाब से ही दर्शकों के शो में आने के रास्तों को तय किया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि शाम चार बजे कुछ सडक़ों पर यातायात को डायवर्ड भी किया जा सकता है।