
मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर तारिक शाह का निधन हो गया है. उन्होंने शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली . तारिक शाह, एक्ट्रेस शोमा आनंद के पति थे और धारावाहिक ‘कड़वा सच’ और फिल्म ‘जन्म कुंडली’ से उन्हें फेम मिला था. बताया जा रहा है कि उन्हें डबल न्यूमोनिया हो गया था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई. इसके साथ ही तारिक शाह लम्बे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस भी चल रहा था. एक्टर के निधन से बॉलीवुड में शोक है.






















