
बॉन्ड पॉलिसी का विरोध : हरियाणा में निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी बंद करने का फैसला
चंडीगढ,28 नवंबर (विश्ववार्ता) बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ रोहतक पीजीआई के निदेशक कार्यालय के बाहर एमबीबीएस विद्यार्थियों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के पक्ष में आईएमए भी आ गई है। आईएमए ने विद्यार्थियों के पक्ष में फैसला लेते हुए आज ओपीडी बंद करने का ऐलान किया है। वहीं आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। आईएमए का कहना है कि हड़ताल के दौरान आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।





















