बैंगलोर ने लखनऊ को हराकर दर्ज की 5वीं जीत
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता).रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल-2022 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हरा दिया. बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए. इसके बाद लखनऊ टीम 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. डुप्लेसी ने 64 गेंदों पर 96 रन की अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, हेजलवुड ने अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन दिए और कुल 4 विकेट झटके. बैंगलोर टीम ने 7 मैचों में 5वीं जीत दर्ज की





















