दिल्ली़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) जापान की नाओमी ओसाका हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के फाइनल से हट गईं। उनके हटने से बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका चैंपियन बन गईं। यह अजारेंका के करिअर का 21वां टाइटल है। उनका 2016 में मियामी ओपन जीतने के बाद पहला खिताब है।