
बेरोजगार व् भ्रष्ट बजट – नवीन जयहिंद
युवाओं के लिए बजट में नहीं कोई राहत – जयहिंद
चंडीगढ़ | नवीन जयहिंद ने संसद में पारित बजट को बेरोजगार बजट बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला | जयहिंद ने कहा कि पिछले साल पारित बजट में कही गई बातें कितनी पूरी है और कितनी अधर में लटकी पड़ी है, पूरे बजट में कहीं कोई जिक्र नही | हर साल एक करोड़ रोजगार का जूमला छोड़ने वाली सरकार अब खुद बता रही है कि 60 लाख रोजगार दे सकी है | लगभग आठ साल में सरकार न तो भ्रष्टाचार खत्म कर पाई हो न ही बेरोजगारी खत्म कर पाई है | बेरोजगारी आज के दिन युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है लेकिन बजट में युवाओं के लिए झूठे ढकोसलों के अलावा कुछ नहीं है | प्रधानमंत्री व् केंद्र सरकार हर भाषण में 2 करोड़ नौकरियों का जिक्र करते है लेकिन नौकरियां सिर्फ 25 % ही दी गई है | एक रिपोर्ट के अनुसार देश व् हरियाणा प्रदेश में 4 से 5 करोड़ युवा बेरोजगार है |
जयहिंद ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी के आंकड़ों को छिपा रही है | बजट में न तो पिछली साल की घोषणाओं का कोई जिक्र है और न धरातल पर वे घोषणाएं कही देखने को मिली | सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करें |
जयहिंद ने बेरोजगारों से अपील की कि युवाओं को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए खुद आगे आना होगा , सरकार को युवाओं के भविष्य व् बेरोजगारी से कोई सरोकार नहीं है |





















