
बेअदबी मामलो से जुडे तीन मामलों की आज फरीदकोर्ट में सुनवाई
डेरा प्रमुख राम रहीम भी होंगे पेश
चंडीगढ, 16 मई (विश्व वार्ता) फरीदकोट की अदालत में आज बेअदबी से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई होगी। साथ ही रेप और हत्या के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे. चार्जशीट की प्रतियां सुनवाई के दौरान राम रहीम और अन्य आरोपियों को सौंपी जाएंगी.






















