
बेअदबी कांड मामले में नामजद आरोपी की गोली मारकर हत्या
पंजाब सीएम का बडा टवीट आया सामने
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 10 नवंबर (विश्ववार्ता) श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की आज सुबह फरीदकोट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेरा सच्चा सौदा के भक्त प्रदीप सिंह को उस वक्त निशाना बनाया गया, जब वह अपनी डेयरी खोल रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी. प्रदीप जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई।
मौके पर उनके साथ प्रदीप सिंह डेरा प्रेमी का बंदूकधारी भी था। हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की। बताया जा रहा है कि पास की एक अन्य दुकान के संचालक को भी गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने और आसपास के लोगों से पूछताछ समेत मौके की जांच कर रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने लिखा- पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।























