बेंगलुरु में फाइट के बाद किक बॉक्सर की मौत
बेंगलुरू: एक दर्दनाक घटना बेंगलुरु से स्टेट लेवल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट से सामने आई है. किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट के दौरान एक मुक्केबाज की मौत हो गई है. इसके बाद कर्नाटक पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया. मुक्केबाज का नाम निखिल सुरेश (23) बताया जा रहा है. बॉक्सर दो दिनों तक कोमा में रहा, इसके बाद उसने दम तोड़ दिया.























