बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
बम स्क्वॉड हुई तैनात,मचा हडकंप
चंडीगढ,1 दिसंबर (विश्ववार्ता) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल पहुंचा। इसके बाद इन स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में डर बैठ गया.जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इन स्कूलों में से एक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है।
इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में स्कूलों की तलाशी ली गई. साथ ही बम निरोधक दस्ते को उन सभी स्कूलों में भेज दिया गया है, जहां बम की धमकी मिली थी. जिन स्कूलों को ये धमकी मिली है उनमें व्हाइटफील्ड, कोरेमंगला, बसवेशनगर, यालहंका और सदाशिवनगर के स्कूल शामिल हैं. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया है।
























