
बुराई पर अच्छाई की जीत धूमधाम से मना देशभर मे मनाया जा रहा है आज ‘दशहरा
द्वारका में रावण दहन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व यानि दशहरा मंगलवार को मनाया जाएगा। राम लीला मैदान से लेकर सेंट जोंस और पंचकुइयां से लेकर नेहरू नगर, न्यू आगरा पार्क तक शहर की सभी प्रमुख कॉलोनियों और सोसाइटियों में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके अलावा पिछले नौ दिनों से प्रतिष्ठापित देवी की प्रतिमाओं का विसर्जन भी दशमी को ही किया जाएगा। मंगलवार को शहर में गृह प्रवेश, नए प्रतिष्ठानों का शुभारंभ और नए वाहनों की खरीद-फरोख्त होगी।
नवरात्रि के बाद 10वें दिन को विजयदशमी के रूप में मनाया जाता है. दशहरा का त्योहार बुराई के अलावा अहंकार, बुराई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. पूरे भारत में इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. पूजा-पाठ के अलावा इस दिन को और तरीकों से भी मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं और रावण के पुतले का दहन किया जाता है.





















