
बुड्ढे नाले में गंदगी फैलाने को लेकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने इन इंडस्ट्रीयों पर की बडी कार्रवाई
ठोका इतने लाख रूपये का जुर्माना, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता): बुड्ढे नाले में लगाातर बढते प्रदूषण को देखते हुए व गंदगी फैलाने पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने कई इंडस्ट्रीयों पर बडी कार्रवाई करते हुए बोर्ड के चेयरमैन ने लुधियाना फोकल प्वाइंट की डाइंग इंडस्ट्री को 75 लाख रुपए जुर्माना ठोका है। इंडस्ट्री पर आरोप है कि वह लगातार वातावरण के नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इसके तहत अब 40 एम.एल.डी. के सी.ई.टी.पी. पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने ताले जड़ दिए हैं, क्योंकि बिना ट्रीट किए पानी सीधा बुड्ढे नाले में डाला जा रहा था।
इसके अलावा सभी 75 यूनिटों के ब्वॉयलर को भी सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज तक विभाग की मिलीभगत के साथ ही बिना ट्रीट किया पानी बुड्ढे नाले में फैंका जा रहा था। अब जाकर विभाग जागा है।
पी.पी.सी.बी. ने गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर ईंट-भ_े का बिजली कनैक्शन काटने के आदेश दिए हैं। पी.पी.सी.बी. ने रविवार को रायकोट स्थित मैसर्ज सुखमिंद्रा ग्राम उद्योग का निरीक्षण किया था। यहां भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट मैटीरियल मिला था, जो ईंट बनाने में प्रयोग किया जा रहा था। पी.पी.सी.बी. ने डी.जी. सैट और ड्राफ्ट फैन को सील करने के आदेश दिए। पावरकॉम से बिजली काटने को कहा है।























