
बीसीसीआई ने राहुल द्रविड के कोच पद पर बने रहने की अटकलों पर लगाया विराम
चंडीगढ,29 नवंबर (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले कुछ समय से चल रही सभी तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बात की घोषणा कर दी है कि राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के मुख्य कोच बने रहेंगे। BCCI ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। इसके अलावा कोचिंग स्टाफ में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी की मुख्य कोच द्रविड़ के साथ-साथ, विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच, पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे।
बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा की, हमने हाल ही में संपन्न हुए वनडे विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ से उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात की। इसके बाद बीसीसीआई ने सर्वसम्मति से उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बोर्ड का मानना है की राहुल के मार्गदर्शन के कारण ही भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है।























