
बीसीसीआई के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली आज मना रहे है 50 वां जन्मदिन
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्व वार्ता): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार गांगुली ने 2000 में टीम की कप्तानी संभाली थी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. गांगुली का जन्म आज ही के दिन 8 जुलाई 1972 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था.क्रिकेट जगत में सौरव गांगुली के चाहने वाले लोग उन्हें प्यार से ‘दादा’ कहते हैं.





















