
इस बार नहीं होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन
दिल्ली, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) बीसीसीआई ने आज बडा फैसला लिया है कि इस सीजन में रणजी ट्रॉफी की जगह विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी। अगर ऐसा होता है तो 87 साल मे पहली बार होगा जब रणजी ट्रॉफी का आयोजन नही किया जाएगा।
दरअसल, कोरोना ने देश में खेल की दशा और दिशा दोनों बदल दी। अप्रैल में आईपीएल के 14वें सीजन का आयोजन तय है, ऐसे में बीसीसीआई के पास किसी भी घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सिर्फ दो महीने का ही समय बाकी है। इन सबको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी संघों से विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में से किसी एक के आयोजन पर राय मांगी थी।






















