
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) :भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने पूर्व प्रवक्ता किशन सिंह सोलंकी को निलंबित कर दिया है. पंजाब CM और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान के साथ ली गई एक ‘सेल्फी’ सोशल मीडिया पर साझा करने के कुछ ही घंटे बाद पार्टी ने सोलंकी के खिलाफ यह कार्रवाई कीभाजपा की गुजरात इकाई के एक बयान के अनुसार, अहमदाबाद से भाजपा के नेता सोलंकी ने करीब छह महीने पहले तक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर सेवा दी थी. उन्हें तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है.























