
बीएचयू हॉस्टल में शोध छात्रा की मौत ,योग करते समय गई जान
मौत के बाद पूरे कैंपस में मचा हडक़ंप
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्ववार्ता) काशी विश्वविद्यालय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज विश्वविद्यालय में फिजियोलॉजी की शोध छात्रा अनुभा उपाध्याय की अचानक हुई मौत से हडक़ंप मच गया। बताया गया अनुभा सुबह सात बजे तक एकदम फिट थीं। जानकारी के मुताबिक योग करने के दौरान उनकी मौत हुई है। मौत के बाद पूरे बीएचयू कैंपस में हडक़ंप मचा हुआ है।चीफ प्रॉक्टर डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अनुभा के साथ रहने वाली छात्रा ने सुबह प्रॉक्टर ऑफिस में घटना की जानकारी दी। तत्काल एंबुलेंस भेजा गया। संभवत अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई जा रही है।






















