
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) बिहार विधानसभा में सोमवार को नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। एनडीए सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े हैं जबकि आरजेडी समेत विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन में बहुमत का आंकड़ा 122 है. इससे पहले सदन के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह के बाद सदन में वोटिंग कराई गई। सत्ता पक्ष के समर्थन में 130 वोट पर पड़े। राजद समेत महागठबंधन ने वॉकआउट का रास्ता अपनाया। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खरीदने की कोशिश हुई, लेकिन या कोशिश सफल नहीं हो पाई। सरकार के पास पहले 128 विधायक थे।






















