
बिहार की महागठबंधन सरकार के पहले कैबिनेट का विस्तार आज
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गई है। आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इस दौरान 31 विधायक मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। राज्य के राज्यपाल फागू चौहान इन सभी लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।























