बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात और केंद्र सरकार को भेजा नोटिस
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) बिलकिस बानो के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमणा की पीठ के सामने वकील कपिल सिब्बल ने मामले में बहस की. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा दंगों के दौरान 14 लोगों की हत्या और महिलाओं के सामूहिक बलात्कार के लिए दोषी ठहराए गए 11 लोगों को सजा में छूट देने पर गुजरात सरकार और केंद्र को नोटिस जारी किया है. मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद की जाएगी.
बिलकिस बानो के साथ जब सामूहिक बलात्कार किया गया था, उस वक्त वह 21 वर्ष की थी और उसे पांच महीने का गर्भ था. मारे गए लोगों में उनकी तीन साल की बेटी भी शामिल थी.