बिलकिस बानो की याचिका पर आज सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) सुप्रीम कोर्ट 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकीस बानो के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को सजा से छूट दिये जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई फिर शुरू करेगा। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ दोषियों की सजा में छूट देने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम दलीलें सुन रही है।






















